• Wed. Feb 25th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी के तन्मय व मिथुन सब इंस्पेक्टर पद पर नियुक्त, बीडीओ ने दिया शुभकामनाएं।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

खोरीबाड़ी प्रखंड की ओर से खोरीबाड़ी ब्लॉक में सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त तन्मय और मिथुन को फूल का गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दिया गया। मंगलवार को खोरीबाड़ी बीडीओ निरंजन बर्मन ने तन्मय रॉय और मिथुन सिंह दोनों को फूल का गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दिया। है। ये दोनों खोरीबाड़ी ब्लॉक के रानीगंज इलाके के रहने वाले हैं।

तन्मय श्यामधन जोत व मिठुन चारनाजोत के रहने वाले हैं। इस संबंध में खोरीबाड़ी प्रखंड के पंचायत डेवलपमेंट ऑफिसर द्वारिका नाथ रॉय ने बताया कि खोरीबाड़ी ब्लॉक की ओर से पश्चिम बंगाल के सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त किए गए मिथुन सिंह व तन्मय रॉय को शुभकामनाएं दी गयी। यह खोरीबाड़ी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा 20 जुलाई 2023 को पश्चिम बंगाल तालिका में सब इंस्पेक्टर के पद पर सलेक्टेड हुआ है। 19 अप्रैल 2023 को पुलिस कॉन्स्टेबल में 17 लोग सलेक्टेड हुआ था, जो दार्जिलिंग जिले के लिए सर्वोच्च था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *