• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

संपत्ति के लालच में सौतेली मां पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

संपत्ति के लालच में सौतेली मां पर जानलेवा हमला करने के आरोप में आशीघर चौकी की पुलिस ने सौतेले बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम गोपाल पाल बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गोपाल के पिता ने दो शादियां की थीं। उसकी सौतेली मां आशीघर चौकी के अंतर्गत इलाके में रहती थीं, जहां उनके पास जमीन और एक दुकान थी। इसी संपत्ति को लेकर गोपाल और उनकी सौतेली मां के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि जमीन और दुकान की लालच में गोपाल ने अपनी सौतेली मां पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही आशीघर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, महिला का इलाज उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है। वहीं, आरोपी को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *