• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फर्जी आधार कार्ड गिरोह का पर्दाफाश, दो व्यक्ति गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

फर्जी आधार कार्ड गिरोह में शामिल होने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह पुलिस ने खोरीबाड़ी के बतासी में छापेमारी कर सोनाई सरकार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रदीप राय और अजय प्रसाद राय को खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने जलपाईगुड़ी से गिरफ्तार किया है। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, ये दोनों सोनाई सरकार को फर्जी आधार कार्ड बनाने में मदद करते थे। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वे बांग्लादेशी नागरिकों के पहचान पत्र बनाने का काम तो नहीं कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *