• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फांसीदेवा ब्लॉक में एक व्यक्ति का पेड़ से लटकता शव बरामद।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

फांसीदेवा ब्लॉक के सदरगाछ इलाके में एक व्यक्ति का लटकता हुआ शव बरामद किया गया। इस घटना से इलाके में खलबली मच गयी। मृतक व्यक्ति का नाम दामू मुंडा (35 वर्ष) है।

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का पेड़ से लटका हुआ शव को देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उक्त व्यक्ति को बरामद कर बिधाननगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद बिधाननगर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *