फांसीदेवा थाना की पुलिस ने ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप में एक वृद्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम फुलेन राय (78) है। यह घटना फांसीदेवा के कालाराम जोत इलाके की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने बुधवार को घर के अंदर से बच्ची की आवाज सुनी। इसके बाद उन्होंने घर में झांककर देखा तो फुलेन राय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर फांसीदेवा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। गुरुवार आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस आगे की मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वृद्ध मानसिक रूप से विक्षिप्त है और पहले भी ऐसी घटना को अंजाम दे चुका है। उन्होंने वृद्ध को कड़ी सजा देने की मांग की है। दूसरी ओर इस घटना से फांसीदेवा के कालाराम जोत में खलबली मची हुई है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply