सिलीगुड़ी: गुप्त सुचना के आधार पर फांसीदेवा थाने की पुलिस ने बस में अभियान चलाकर एक महिला को गांजे के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला का नाम दीपाली साह है। वह बालुरघाट की रहने वाली है। आरोपी महिला के पास से पुलिस ने साढ़े छह किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद फांसीदेवा थाने की पुलिस ने घोषपुकुर में एक यात्री बस को रोक कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला को गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार महिला कूचबिहार से बालुरघाट गांजा लेकर जा रही थी। आरोपी महिला को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया । पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply