सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
फांसीदेवा अंतर्गत राहमुजोत इलाके के पातालपुरी योगाश्रम मंदिर में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। मंदिर से पीतल का कलश, मंदिर की घंटी समेत कई पूजा सामग्री गायब है। सूचना पर फांसीदेवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच में जुटी गई है।
