फांसीदेवा के विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस ने तीन युवकों को 30 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार विधाननगर और घोषपुकुर चौकी की पुलिस ने फांसीदेवा में मदाति टोल प्लाजा के सामने एक चार पहिया वाहन को जब्त किया। वाहन के अंदर तलाशी लेने के दौरान 30 काले प्लास्टिक के पैकेट बरामद हुए। जिनमें गांजा था। बताया गया कि वाहन कूचबिहार से बिहार गांजा की तस्करी के लिए जा रही थी। इस घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार मूल्य लाखों रुपए है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply