• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

देवताओं का वेश बनाकर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया, गुजरात के चार आरोपी गिरफ्तार।

ByHasrat

Feb 16, 2026

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

कोलकाता में लोगों की धार्मिक आस्था का फायदा उठाकर चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। ट्रैफिक सिग्नल या भीड़भाड़ वाले इलाकों में देवी-देवताओं का रूप धारण कर लोगों से पैसे मांगना इनका तरीका था। बातचीत और आशीर्वाद के नाम पर ध्यान भटकाकर ये शातिर आरोपी पलक झपकते ही पर्स और मोबाइल फोन गायब कर देते थे।

जोरासांको थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हेस्टिंग्स इलाके से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी गुजरात के आनंद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान अनिल रामजू सलात, धीरू कालोभाई सलात, समीरभाई सलात और राजू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह केवल कोलकाता ही नहीं, बल्कि अन्य शहरों में भी इसी तरीके से वारदात को अंजाम देता था।

इनकी गिरफ्तारी के पीछे भी एक दिलचस्प घटनाक्रम सामने आया है। हाल ही में गिरीश पार्क थाने में दर्ज मोबाइल चोरी के मामले में पार्क स्ट्रीट क्षेत्र से मोहम्मद शहनवाज और मोहम्मद समीर को पकड़ा गया था। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस इस बड़े गिरोह तक पहुंचने में सफल रही।

फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग भी सक्रिय हो सकते हैं और उनकी तलाश की जा रही है।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *