• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

करोड़ों रुपए के सोने के बिस्कुट जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

दीपावली के पहले केंद्रीय राजस्व खुफिया विभाग ने सोने की तस्करी का बड़ा खुलासा करते हुए करोड़ों रुपये के सोने के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई के सिलीगुड़ी डिवीजन के अधिकारियों ने जलपाईगुड़ी के राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर अभियान चलाकर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर तलाशी के दौरान उसके पास से 19 सोने के बिस्कुट बरामद की। जिसका कुल वजन 2 किलो 215 ग्राम बताया जा रहा है। बरामद सोना का बाजार मूल्य 1 करोड़ 72 लाख 57 हजार रुपये आंकी गई है। वहीं, आरोपी की पहचान गौरव कुमार साहा के रूप में की गई है। डीआरआई सूत्रों के अनुसार आरोपी गौरव बांग्लादेश-भारत सीमा के मार्फत यह सोना भारत में तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। उससे पहले डीआरआई ने तस्करी के सोना के साथ गौरव को गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। इधर, इस तस्करी के पीछे और कौन-कौन शामिल है। इसकी भी जांच शुरू कर दी गई है। डीआरआई पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *