सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
शुक्रवार देर रात सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी ब्लाक के गाजीजोत निवासी मिनती सरकार नामक के घर में आग लगने से उसके किराना दुकान और एक चार पहिया ओमनी वाहन जलकर राख हो गई। जिससे परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट गया है। स्थानीय लोगों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक उनके कमाने खाने का जो जरिया था वो सब आग की भेंट चढ़ गई।

अनुमान लगाया जा रहा है कि कि यह आग शार्ट सर्किट से लगी है। सूचना मिलने के बाद शनिवार को सिलीगुड़ी महकमा परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह समेत अन्य तृणमूल कार्यकर्ता उसके घर मिलने पहुंचे। इस दौरान किशोरी मोहन सिंह ने कहा प्रभावित परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी गई है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ वे खड़े हैं और घर निर्माण में हर संभव मदद करेंगे।
