पांच सौ रुपये में गांजा तस्करी करते एक महिला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम सोनामुनी दास है, जो दिनहाटा की रहने वाली है। भक्तिनगर थाने की पुलिस ने भक्तिनगर ट्रैफिक गार्ड के पास से महिला को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि सोनामुनी दास को किसी ने 500 रुपये में गांजा तस्करी करने को कहा था। वह गांजे से भरा बैग लेकर पैसे का इंतजार कर रही थी। भक्तिनगर ट्रैफिक पुलिस को उस पर शक हुआ। फिर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला की तलाशी ली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला के पास से कुल 18 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गुरुवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply