• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बांस की झाड़ियों में फंदे से लटकता शव बरामद।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

राजगंज में एक वृद्ध का शव घर के पास बांस की झाड़ियों में फंदे से लटकता बरामद किया गया है। यह घटना बुधवार शाम को राजगंज ब्लॉक अंतर्गत कालीनगर संलग्न माझियाली गांव की है। मृतक का नाम लेलेन राय (65)वर्ष है। परिवारिक सूत्रों के अनुसार बुधवार शाम को परिवार के सदस्यों ने लेलेन राय का शव घर के पास बांस की झाड़ियों में पेड़ से लटकता हुआ देखा। इसके बाद घटना की जानकारी राजगंज पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। परिजनों को आत्महत्या का सही कारण समझ नहीं आ रहा है। आज शव को पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल में भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *