• Mon. Mar 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बांग्लादेशी घुसपैठिए के साथ कालियागंज निवासी गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

एनजेपी थाने पुलिस ने फूलबाड़ी के अमायदिघी से एक बांग्लादेशी घुसपैठिए के साथ कालियागंज निवासी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी घुसपैठिये का नाम अताउर रहमान है। वह बांग्लादेश के ठाकुरगांव जिले के निवासी है।

मिली जानकारी के अनुसार हल्दीबाड़ी के रहने वाले विपुल अधिकारी भारत में बांग्लादेशी नागरिक अताउर को मदद के लिए आगे आया। इधर, अताउर के रिश्तेदार फिरदौस आलम उन्हें कालियागंज ले जाने के लिए हल्दीबाड़ी पहुंचे। कल तीनों चारपहिया वाहन से कालियागंज के लिए निकले। जिसकी गुप्त सुचना एनजेपी थाने की पुलिस को लग गई। इसके बाद पुलिस टीम ने अमायादिघी इलाके में जाल बिछाकर तीनों को पकड़ा लिया।

पूछताछ के बाद उनकी बातों में विसंगतियां पाई गई। उधर, मौका पाकर विपुल अधिकारी मौके से फरार हो गए, लेकिन बांग्लादेशी अताउर रहमान और कलियागंज निवासी फिरदौस आलम को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज जलपाईगुड़ी अदालत पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *