• Wed. Feb 25th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी पुलिस ने नदी से बालू चोरी करने के आरोप में एक माफिया को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

खोरीबाड़ी पुलिस ने नदी से बालू चोरी करने के आरोप में एक बालू माफिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम संजय सिंह है। वह खोरीबाड़ी का रहने वाला है। आरोपी को सोमवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने रविवार को खोरीबाड़ी के डुमुरिया नदी संलग्ल इलाके से डंपर और जेसीबी के साथ संजय सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह गिरफ्तारी ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों की अवहेलना कर नदी से बालू चोरी करने के मामले में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *