• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी पुलिस ने 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

भारत-नेपाल व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी स्थित चरनाजोत में 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मोहम्मद जुल्फिकार है। वह नक्सलबाड़ी के तोताराम जोत का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने पानीटंकी के चरनाजोत इलाके में उक्त युवक को तलाशी ली। तलाशी लेने के क्रम में उसके पास से 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने ब्राउन शुगर को जब्त करते हुए उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया। मंगलवार आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *