बुधवार को सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सदस्य किशोरी मोहन सिंह ने खोरीबाड़ी ब्लॉक में दो नए स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास किया। खोरीबाड़ी के मदनजोत व सुबलभिटा में दो नए स्वास्थ्य केंद्र का काम शुरू हुआ है। लगभग 31 लाख की लागत से स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा।
स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी, एएनएम, जीएनएम व आशाकर्मी भी होगी। इसे लेकर खोरीबाड़ी ब्लॉक में कुल 18 स्वास्थ्य केंद्र हो गए हैं। इस संबंध में खोरीबाड़ी ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी सफीउल आलम मलिक ने बताया कि ब्लॉक में 11 स्वास्थ्य केंद्र थे। नए 7 के नामों की घोषणा कर दी गई है। इनमें से तीन पर काम चल रहा है और दो आज से शुरू हुआ है। वहीं, सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सदस्य किशोरी मोहन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र में मोबाइल ऐप के माध्यम से इलाज किया जाएगा।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply