• Tue. Dec 9th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में नदी से व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में फैली सनसनी।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

खोरीबाड़ी में नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम विजय देबनाथ (45 वर्ष) है। वह गाजीजोत का रहने वाला था।

मिली जानकारी के अनुसार आज स्थानीय लोगों ने खोरीबाड़ी के पटाराम जोत स्थित स्वर्णमती नदी में एक व्यक्ति का शव देखा। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। मृतक के भाई ने बताया कि वह कल काम करने के लिए बाहर गया था और घर नहीं लौटा। आज शव बरामद किया गया है। वहीं इस घटना से इलाके में मातम छाया हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *