• Tue. Mar 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में पांचवी क्लास की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

खोरीबाड़ी में पांचवी क्लास की एक बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सीताराम सिंह है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक महीने से पड़ोस के रहने वाले सीताराम पैसों की लालच दिखाकर बच्ची को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करता था। बच्ची के पास पैसा देखकर परिजनों को शक हुआ। जब परिजनों ने बच्ची से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया। जिसके बाद परिजन ने खोरीबाड़ी थाने में पड़ोसी सीताराम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी सीताराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पीड़ित परिवार ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है। पुलिस मामले की अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *