• Tue. Sep 30th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में शादी के 5 महीने के अंदर गृहिणी ने की आत्महत्या।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

खोरीबाड़ी में शादी के 5 महीने के अंदर ही एक गृहिणी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने प्रकाश में आया है। यह घटना सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के किलाघाटा मोड़ इलाके की है। मृत गृहिणी का नाम पूनम महतो है। वह पूजा में अपने नानी के घर आई हुई थी। अचानक शनिवार की शाम को उसकी नानी ने पूनम को घर के अंदर फंदे से लटकता शव को देखा। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। मिली जानकारी के अनुसार पांच माह पहले ही पूनम महतो की शादी नक्सलबाड़ी के चंदन शाह से हुई थी। वह पूजा के लिए ससुराल से अपने नानी के घर आई थी। शनिवार को आत्महत्या कर ली। खोरीबाड़ी पुलिस के अनुसार मृतक पूनम महतो का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक युवती आत्महत्या की या नहीं इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *