• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में साइकिल सवार को बचाने में पलटा आलू से लदा ट्रैक्टर।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी संलग्न इलाके के 327 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग में आलू से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया गया है कि शुक्रवार को नक्सलबाड़ी से भालुगाड़ा की ओर जाते समय एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में आलू से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *