• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंग रेप, 4 युवक गिरफ्तार।

सारस न्यूज, खोरीबाड़ी।

खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने नवरात्र के चतुर्थी की रात को एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम शितम खलको (18 वर्ष), रबेल रॉय (19 वर्ष), आयुष मुंडा (18 वर्ष) और जीतभान बेग (19 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पहाड़गुमिया चाय बागान इलाके के रहने वाले हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर को उक्त चारों युवकों ने 16 वर्षीय नाबालिग को पहाड़घुमिया चाय बागान में लेकर गए और उसके साथ जबरदस्ती गैंग रेप किया। घटना के बाद घर के परिजनों ने थाने में चारों युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी। शिकायत के आधार पर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने उन चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376डी का पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। रविवार पुलिस ने चारों युवकों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *