• Tue. Mar 31st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न स्कूलों में निकली गई रैली।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

खोरीबाड़ी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न स्कूलों में जागरूकता रैली निकाली गई। इसी कड़ी में खोरीबाड़ी के देबीगंज बांग्ला हाई स्कूल में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। सबसे पहले स्कूल से शक्ति वाहिनी एनजीओ ने स्कूली बच्चों द्वारा हाथों में ‘चाइल्ड मैरिज फ्री इंडिया‘ के बैनर तले लेकर जागरूकता रैली निकाली। महिलाओं को बालिकाओं को आगे पढ़ाने और भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए प्रेरित किया। देबीगंज विवेकानंद हाई स्कूल की वर्तमान प्रधानाध्यापिका मौसमी देवनाथ ने कहा लड़कियों को सम्मान मिले और समाज में बाल विवाह न हो इसके लिए अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। शक्ति वाहिनी संगठन के विकास चंद्र सरकार ने कहा सीमावर्ती क्षेत्रों में बाल विवाह को रोकने के लिए स्कूली छात्राओं के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। उन्होंने कहा इस तरह के आए दिन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *