• Wed. Feb 25th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराया वाहन, दो घायल।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

खोरीबाड़ी में एशियाई राजमार्ग पर एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। यह घटना खोरीबाड़ी – पानीटंकी संलग्न भारत- नेपाल सीमा के पास फ्लाईओवर पर घटी है। मिली जानकारी के अनुसार नेपाल नंबर का एक वाहन सिलीगुड़ी से नेपाल जा रहा था। वाहन की गति तेज होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकरा गया। जिससे वाहन का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। साथ ही घटना में दो लोग घायल हो गए। बाद में स्थानीय लोगों ने घायलों को बरामद कर नक्सलबाड़ी अस्पताल पहुंचाया। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही खोरीबाड़ी थाना पुलिस और खोरीबाड़ी ट्रैफिक की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *