सारस न्यूज, खोरीबाड़ी।
टुकरियाझार जंगल में एक युवक का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया। मृत युवक का नाम सहदेव बर्मन (33) है। वह खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के हाथीडुब्बा का रहने वाला है। मालूम हो कि शुक्रवार की दोपहर बुढ़ागंज ग्राम पंचायत अंतर्गत टुकरिया झाड़ जंगल के अंदर युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में पूरा हुआ। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में शोक व्याप्त है।
