• Tue. Mar 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में लाखों रुपये के ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

खोरीबाड़ी थाना की पानीटंकी चौकी की पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम चंदन बर्मन है। वह पानीटंकी के हबलदार बस्ती का रहने वाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पानीटंकी चौकी की पुलिस ने पानीटंकी रेलगेट इलाके में एक चारपहिया वाहन को जब्त किया। इसके बाद तलाशी के दौरान वाहन से 132 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इसके बाद एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद मादक पदार्थ का बाजार मूल्य करीब लाखों रुपये है। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *