• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में हाथी के हमले से वृद्ध महिला की हुई मौत।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

हाथी के हमले में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका वृद्ध महिला की पहचान माया बसनेट के रूप में हुई है। वह खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के उत्तर रामधनजोत की निवासी थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला घास काटने के लिए टुकड़िया जंगल में गई थी, उसी दौरान एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसे नक्सलबाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन पड़ोसी के अनुसार उसे बेंगडुबी आर्मी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, क्योंकि उसका बेटा एक सेना कर्मी है। यहां पहुंचने के बाद मौजूद लोगों ने उस महिला को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *