• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

घोषपुखुर वन विभाग ने तीन ट्रकों में लदे 65 घनमीटर वर्मा टीक की लकड़ियों को किया जब्त।

चंदन मंडल, सारस न्यूज, खोरीबाड़ी।

खोरीबाड़ी: घोषपुखुर वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर फाटापुखुर तथा बंगाल -बिहार सीमा चक्करमाड़ी के पास अलग अलग अभियान चलाकर तीन ट्रकों में लदे 65 घनमीटर वर्मा टीक की लकड़ियों को जब्त किया है। जब्त तीनों ट्रकों सहित वर्मा टीक की लकड़ियों की कीमत करीब तीन करोड़ आंकी गई। हालांकि मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जानकारी अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर अभियान में फाटापुखुर के पास छिपा कर रखे दो ट्रकों का तलाशी ली गई। तलाशी में उक्त दोनों ट्रकों से वर्मा टीक की लकड़ियाँ बरामद की गई। मद्देनजर वर्मा टीक लकड़ियों से लदे दोनों ट्रकों को जब्त किया गया। वहीं दूसरी कार्यवाही में बंगाल बिहार सीमा के पास से वर्मा टीक लकड़ियों से लदे एक खड़ा ट्रक को जब्त किया गया। हालांकि मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *