• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

छठ पूजा: जागृति स्पोर्टिंग क्लब अपर बागडोगरा की कमेटी गठित।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

जागृति स्पोर्टिंग क्लब अपर बागडोगरा द्वारा छठ पूजा कमेटी का गठन किया गया। छठ पूजा कमिटी के अध्यक्ष के रूप में अकलेश दुबे, सचिव अंबुज राय कोषाध्यक्ष भरत राय को चुना गया। जागृति स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा छठ पूजा आयोजन का यह 43वां वर्ष है। इस वर्ष जागृति स्पोर्टिंग क्लब के सदस्यों ने सार्वजनिक बैठक में महिला सदस्यों को प्रमुखता से स्थान दिया।

इस बैठक में अपर बागडोगरा ग्राम पंचायत के उपप्रधान संजीत महतो उर्फ गुड्डू भी उपस्थित रहे। कमेटी के महिला सदस्यों में रीना महतो, लक्खी सिन्हा, पुतुल मुर्मू, सुजाता इंदवार ने अपने विचार व्यक्त की। सलाहकार के रूप में अनिल सिंह, नारायण बिसाई, आशीष झा, राकेश दुबे, रंजीत राय, मनीष गुप्ता को नियुक्त किया गया। इस साल का विशेष आकर्षण रहेगा वृन्दावन से पंडित आएंगे और मंत्रोच्चारण द्वारा भक्तों अर्घ्य दान करवाएंगे। साथ ही संध्या अर्घ्यं पर श्रद्धालुओं के लिए खीर का प्रसाद वितरण व उगते सूर्य को अर्घ्य को देने वक्त खिचड़ी का प्रसाद भी वितरण किया जाएगा। पूजा कमेटी के सचिव अंबुज राय ने बताया कि पूरे 4 किलोमीटर के रास्ते को बिजली से सुसज्जित किया गया। साथ ही 24 घंटे का संपूर्ण रामायण पाठ और हरिकिर्तन का भी आयोजन किया जाएगा। भव्य शोभा यात्रा के साथ विसर्जन की भी तैयारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *