• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए तृणमूल युवा कांग्रेस ने किया दवाई का छिड़काव।

सारस न्यूज, खोरीबाड़ी।

सिलीगुड़ी शहर के बाद इन दिनों डेंगू ने खोरीबाड़ी प्रखंड क्षेत्र में भी हाहाकार मचा दिया है। इसके बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शनिवार को भारत-नेपाल सीमा के पानीटंकी स्थित मनसा बस्ती इलाके में खोरीबाड़ी प्रखंड तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से दवाई का छिड़काव कर लोगों को जागरूक भी किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए खोरीबाड़ी प्रखंड तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने बताया कि सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में डेंगू ने हाहाकार मचा दिया है। जिससे सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक डेंगू के मामलों की संख्या 700 के पार पहुंच गई है। इस तरह डेंगू ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिससे सिलीगुड़ी शहर वासियों के साथ खोरीबाड़ी प्रखंड के लोगों को भी डेंगू का डर सताने लगा है।

मनसा बस्ती इलाके में भी डेंगू के एक्टिव केस पाए गए हैं। इसको देखते हुए आज मनसा बस्ती में खोरीबाड़ी तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से दवाई का छिड़काव किया गया है। उन्होंने बताया गत 22 सितंबर को भी खोरीबाड़ी प्रखंड में तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए दवाई का छिड़काव किया गया था। उन्होंने कहा खोरीबाड़ी प्रखंड के विभिन्न इलाकों में बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए दवाई का छिड़काव किया जाएगा। इस मौके पर खोरीबाड़ी प्रखंड तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह, कृष्णा राय, रत्न राय, परिमल सिन्हा एवं अन्य तृणमूल कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *