राज्य के मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी ने उत्तर बंगाल आने के बाद खोरीबाड़ी के बतासी में उत्कर्ष बांग्ला केंद्र का दौरा किया। इस दिन उन्होंने बतासी उत्कर्ष बांग्ला केंद्र का दौरा करने के अलावा केंद्र के कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उनके कार्यों की समीक्षा की। बाद में उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 12 लाख स्वयं सहायता समूह हैं जिनमें कुल एक करोड़ महिलाएं शामिल हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से प्रदेश के सभी विद्यालयों की छात्राओं को नि:शुल्क स्कूल यूनिफार्म उपलब्ध करायी जा रही है और यह यूनिफार्म स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाई जा रही है। परिणामस्वरूप स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को साल भर काम मिल रहा है। इससे कम कीमत में कपड़े बनाए जा रहे हैं और वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो रहे हैं। इसके अलावा आने वाले दिनों में महिलाओं को अस्पतालों और जेलों में तरह-तरह के कपड़े बनाने का काम भी मिलेगा। इस मौके पर जिलाधिकारी एस पन्नम्बलम बीडीओ व अधिकारी मौजूद रहे।
चंदन मंडल, सारस न्यूज, खोरीबाड़ी।

Leave a Reply