• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी के चक्करमारी से 8 मवेशी जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।

सारस न्यूज,सिलिगुड़ी।

बंगाल-बिहार व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के चक्करमारी से पुलिस ने 8 मवेशियों को जब्त करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम हरस टिसम (25) वर्ष है। वह हरियाणा का रहने वाला है। सोमवार आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने चक्करमारी चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका। तलाशी के क्रम में ट्रक से 8 मवेशी (भैंस) बरामद हुई। भैंसों को बिना वैध दस्तावेजों के हरियाणा से असम ले जाया जा रहा था। जिसके कारण पुलिस ने जब्त कर लिया। मौके से उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *