सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
खोरीबाड़ी के बतासी सर्किल के मोनिका जोत प्राइमरी स्कूल में चोरी के मामले में पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम देवानन बर्मन है। वह पानीटंकी के मनसावस्ती का रहने वाला है। मालूम हो कि 26 मई को स्कूल में चोरी हुई थी। घटना के बाद शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच शुरू की और 2 लोगों को गिरफ्तार किया। फिर पुलिस ने कल एक और उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक गैस सिलेंडर बरामद किया है। इससे पहले 28 मई को चाउल एसके और अजय मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस समय अभियुक्त के कब्जे से मोटर पंप व सीलिंग फैन बरामद किया गया था।