सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
अयोध्या धाम में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में आगामी 22 जनवरी को श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को पड़ोसी देश नेपाल व पड़ोसी राज्य बिहार से घिरे खोरीबाड़ी में पूजित अक्षत कलश पहुंचते ही स्थानीय श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान चक्करमारी राम मंदिर सेवा संघ के द्वारा एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई है। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुषों की भीड़ उम पड़ी। जय श्री राम एवं माता जानकी के गगनचुंबी नारे लगाए गए। बैंड बाजे के साथ चक्करमारी राम मंदिर सेवा संघ के आयोजक सदस्य निरेन बर्मन, आनंद प्रसाद, मुकेश भारती, सिकंदर साह, नवीन ठाकुर के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा चक्करमारी के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करने के उपरांत चक्करमारी हनुमान मंदिर में आकर पूजित अक्षत कलश की पूजा आरती कर समाप्त हुई। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल रहे। निरेन बर्मन ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को पूरे देश के साथ खोरीबाड़ी में भी दीपावली मनाई जाएगी। वहीं शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आए।