• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में पानी निकासी के लिए टेढ़े-मेढ़े तरीके से नाला निर्माण पर स्थानीय लोगों ने की प्रदर्शन।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

बुधवार को खोरीबाड़ी के कदमतला मोड़ पर स्थानीय लोगों ने पानी निकासी के लिए नाला निर्माण कार्य का विरोध किया। स्थानीय लोगों ने शिकायत की लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार टेढ़े-मेढ़े तरीके से नाला का निर्माण कर रहे हैं। आरोप है कि ठेकेदार सड़क के किनारे लगे पेड़ों और बिजली के खंभों को हटाए बिना नाला का निर्माण कर रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय पंचायत प्रधान और कर्मचारियों के साथ बैठ कर कुछ नहीं किया गया। सड़क के दोनों तरफ 500 मीटर नाले निर्माण की बात हुई थी, लेकिन आज अचानक एक तरफ नाले का निर्माण किया जा रहा है, जो ठीक नहीं है। हालांकि खोरीबाड़ी ग्राम पंचायत के परिमल सिंह ने कहा, ‘स्थानीय निवासी नाराज थे और उन्होंने काम बंद कर दिया।आज स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा पेड़ को काटने की एनओसी तीन महीने पहले ले ली गई है। अभी तक कटाव नहीं होने से यह जल निकासी की समस्या है। दूसरी ओर, सिलीगुड़ी महकमा परिषद के वन एवं भूमि अधिकारी किशोरी मोहन सिंह मौके पर पहुंचे और पत्रकारों से कहा कि नाले के किनारे लगे पेड़ों की कटाई नहीं कर जल निकासी के लिए नाला निर्माण का विरोध स्थानीय लोगों ने किया है। लोगों के मुताबिक ही नाला का निर्माण किया जायेगा। पेड़ काटने की व्यवस्था की भी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *