• Wed. Dec 10th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में घर से युवती का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के बतासी स्थित जीवन सिंह जोत इलाके में एक युवती का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद किया गया। मृतक का नाम संपा बेपारी (29) है। मिली जानकारी के अनुसार, संपा कई वर्षों से बीमार थी। वह कल अपनी दीदी के साथ सोई थी। आज सुबह उठने के बाद दीदी ने संपा को नहीं देखा। जिसके बाद परिवार के लोग संपा को खोजने लगे। इस दौरान संपा का शव किचन में फंदे से लटका हुआ मिला।

सूचना पाकर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *