• Fri. Jan 9th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

युवक पर महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

एक युवक पर एक महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। यह घटना खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के बतासी इलाके की है। शिकायत के आधार पर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित का नाम असीम बिस्वास है। वह उत्तर दिनाजपुर जिले के गोलपुकुर का निवासी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आसिम की पीड़िता से दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए मुलाकात हुई थी। कथित तौर पर, इसके बाद दोस्ती की आड़ में गुप्त तस्वीरें चुराकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया गया। आरोपित असीम ने उन्हें धमकाकर पैसे भी ऐंठ लिए। अंततः बाद में पीड़िता ने मजबूर होकर 16 मई को खोरीबाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद फिर युवक ने दोबारा पैसे की मांग की तो पुलिस की मदद से उसे नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के रथखोला मोड़ पर पकड़ लिया गया और खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश करने के बाद पुलिस आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *