आरक्षित वन क्षेत्र में खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी संलग्न टुकरियाझार वन क्षेत्र में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है। इस अग्निकांड में जंगल के कई कीमती पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। मिली जानकारी के अनुसार कल दोपहर को अचानक वन क्षेत्र में धुआं दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने वन क्षेत्र में आग देखी और पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पानीटंकी चौकी की पुलिस और टुकरियाझार वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि नशे में धुत युवक जंगल में घुसकर आग लगा दे रहे है।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply