भारत नेपाल व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के गंडोगोलजोत से पानीटंकी चौकी की पुलिस ने 262 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद के साथ एक महिला और युवक समेत तीन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में गंडगोल जोत निवासी बबीता रॉय (24), गौरसिंह जोत निवासी बलाई बर्मन (29) और बिहार के ठाकुरगंज निवासी मोहम्मद समसेद आलम (22) वर्ष शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को खोरीबाड़ी थाना की पानीटंकी चौकी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पानीटंकी संलग्न गंडोगोलजोत में एक घर में छापेमारी की। उसी दौरान एक महिला और दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के पास 32,000 नकद भी बरामद किए। पुलिस सूत्रों के अनुसार बिहार का मोहम्मद समसेद गिरफ्तार बबीता राय के घर ब्राउन शुगर खरीदने आया था। पुलिस गिरफ्तार लोगों को खोरीबाड़ी थाने ले गयी। गुरुवार तीनों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जायेगा।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply