सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
खोरीबाड़ी में बांस व पत्थर से लदी तीन लॉरी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना खोरीबाड़ी के बतासी के राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पत्थर लदी एक लॉरी ने पहले ब्रेक लगाया। उसी समय पीछे से आ रही बांस लदी लॉरी अनियंत्रित होकर पत्थर लदी लॉरी को ठोकर मार दी। जिससे बांस लदी लॉरी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में लॉरी चालक लॉरी के अंदर ही फंस गया। बाद में उसे बाहर निकाला गया। दूसरी ओर एक अन्य बांस लदी लॉरी ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी। इस घटना में चालक को मामूली चोटी आई। सूचना पाकर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लॉरियों को बरामद कर पूरी घटना की जांच में जुट गई है।