नक्सलबाड़ी: दार्जिलिंग जिला पुलिस के अधीन खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 22 किलो गांजा के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार महिलाओं में शेफाली सिंह (38), आरती सरकार (50) और काजली राय (33) शामिल हैं। ये तीनों गाजोलडोबा के ठाकुरनगर क्षेत्र की निवासी बताई गई हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को भालुगाड़ा सनामती ब्रिज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियमित गश्ती के दौरान एक संदिग्ध टोटो वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीनों महिलाओं के पास से 22 किलो गांजा बरामद हुआ।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि जब्त गांजा गाजोलडोबा से बिहार तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर खोरीबाड़ी थाने लाया।
शनिवार को पुलिस ने तीनों आरोपित महिलाओं को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply