संसद से विपक्षी दलों के सांसदों के निलंबन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसमें कई तृणमूल सांसद भी शामिल है। इसके विरोध में शनिवार को देर शाम खोरीबाड़ी में तृणमूल कांग्रेस की ओर से मुंह पर काला पट्टी बांधकर मौन रैली निकाली गई। तृणमूल नेता किशोरी मोहन सिंह ने बताया कि लोकसभा से कई तृणमूल सांसदों को निलंबित किया गया। तृणमूल सांसदों को बहिष्कार किया जा रहा है। इसी के विरोध में भाजपा के खिलाफ मौन रैली निकाली गई। सरकार की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता और तानाशाही के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन पूरे राज्य में चल रहा हैं। तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा निलंबित किया गया। भाजपा लगातार तृणमूल सांसद का बहिष्कार कर रहे हैं। ये लोकतंत्र के खिलाफ है। इसके लिए तृणमूल कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। तृणमूल सांसद का बहिष्कार करना बंद नहीं किया गया तो भाजपा सरकार के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस वृहद आंदोलन करेगा।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply