• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी ट्रैफिक विभाग ने चलाया सफाई अभियान।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

खोरीबाड़ी ट्रैफिक विभाग की ओर से शनिवार को खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पीडब्लूडीमोड़ में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पीडब्ल्यूडीमोड़ में लगे बैरीकेड, नो एंट्री समेत तमाम सारी साइन बोर्ड की साफ सफाई की गई, ताकि वाहन चालकों को साफ साफ साइन बोर्ड दिख सकें। इस संबंध में खोरीबाड़ी ट्राफिक विभाग के ओसी महेंद्र नाथ बर्मन ने बताया आज पीडब्ल्यूडीमोड़ में लगे बैरीकेड, नो एंट्री बोर्ड समेत तमाम सारी साइन बोर्ड की इसलिए साफ सफाई की गई कि ताकि बाइक चालकों, रिक्शा, ऑटो रिक्शा, टैक्सी व बस चालकों को साफ- साफ दिख सकें और ट्राफिक विभाग की नियमों को ठीक से समझ सकें।

इसके अलावा उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय सभी वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की अपील की। सड़क यातायात नियमों का पालन करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा ट्रैफिक पुलिस की ओर से हेलमेट पहने चालकों को समय-समय पर सम्मानित भी किया जाता है। ताकि दूसरे लोग भी ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक हों सकें। हमारा उद्देश्य है हर व्यक्ति ट्रैफिक नियमों का पालन करें जिससे ट्रैफिक हादसों में कमी आए। उन्होंने कहा सेफ ड्राइव सेव लाइफ के तहत ट्रैफिक पुलिस की विभिन्न टीमें अपने-अपने जगहों पर आए दिन लोगों को जागरूक कर रही है। लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार ट्रैफिक पुलिस की ओर से आए दिन रैली का आयोजन भी किया जाता है। उन्होंने बाइक चालकों को हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाने का अपील किया। साथ ही वाहन चालकों को आवश्यक कागजात रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *