सारस न्यूज़, चक्करमारी।
पुलिस ने किया लाठीचार्ज , आक्रोशित लोगों ने भी जमकर की पत्थरबाजी
नक्सलबाड़ी: बंगाल – बिहार व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के चक्करमारी स्थित काली मंदिर में आरोप है कि असामाजिक तत्वों द्वारा मांस फेंके जाने से माहौल तनावग्रस्त हो गया है। यह घटना आग की तरह फैल गई। हजारों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को जामकर टायर जलाकर 4 घंटा तक जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसकी सूचना मिलते ही दार्जिलिंग जिले की ग्रामीण एसडीपीओ नेहा जैन,खोरीबाड़ी थाना प्रभारी अभिजीत बिस्वास समेत भारी संख्या में पहुंचकर मंदिर को साफ कराया गया। इसके बाद मंदिर में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई। इधर घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। चक्करमारी रोड से वाहनों का आवागमन ठप हो गया। लोग सड़क पर ही टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। लोग आरोपित की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़,ग्रामीणों को नहीं हुआ बर्दाश्त
स्थानीय लोगों ने कहा धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है। वे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीण इसकी जांच कराए जाने की मांग कर रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नही थे। ग्रामीणों ने करीब शाम पांच बजे से रात 9 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया । इसके बाद पुलिस ने अपना बल का प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। इसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने भी जमकर पत्थरबाजी की। इस पत्थरबाजी में एक पत्रकार भी घायल बताए जा रहे हैं। एक स्वर में लोगों का कहना था कि धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नही हो जाती सड़क जाम रहेगा। सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर काफी संख्या में वाहनों का कतार लग गया। सबसे चौंकाने वाली बात जहां काली मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा मांस फेंका गया था। उसी जगह एक – दो घंटे बाद सड़क दुर्घटना में एक बिहार युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि उक्त युवक बाइक लेकर आ रहा था। उसी दौरान वहां खड़ी ट्रैक्टर को ठोकर मार दी जिसके चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। इस संबंध में दार्जिलिंग जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण प्रकाश को फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।