बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार समेत कुल 4 लोग घायल हो गए हैं। यह घटना खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 327 स्थित पीडब्ल्यूडी मोड़ से सटे इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार महिला और उसका पति मंगलवार की शाम सड़क पार कर रहे थे। उसी वक्त तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार से नक्सलबाड़ी से खोरीबाड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया।
स्थानीय लोगों ने घायलों को बचाया और खोरीबाड़ी अस्पताल ले गए, बाद में उन्हें उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया। वहीं, महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान उत्तर दिनाजपुर निवासी लतिका रॉय दास (27 वर्ष) के रूप में की गई और उनके पति अमरेश दास घायल हो गए। वह एक स्थानीय चाय फैक्ट्री में काम करता था। वहीं घायलों में खोरीबाड़ी के दोहागुड़ी निवासी छोटन विश्वास, विकास बर्मन, पुलक बर्मन शामिल हैं। घटना की सूचना पाकर खोरीबाड़ी पुलिस व ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply