• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी के लालपुल इलाके से पैंगोलिन बरामद।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के लालपुल इलाके में पैंगोलिन बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया है कि स्थानीय लोगों ने जमीन पर खेती करते समय उक्त पैंगोलिन को देखा। इसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैंगोलिन को बरामद किया। बताया जा रहा है कि बरामद पैंगोलिन की जांच के बाद उसे घने जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *