भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला व नक्सलबाड़ी ब्लॉक भाजपा ने केंद्र सरकार की योजनाओं से वंचित उपभोक्ताओं के अधिकारों की मांग को लेकर शुक्रवार को नक्सलबाड़ी बीडीओ कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में हो रहे राशन में भ्रष्टाचार की उचित जांच की मांग की। इस मौके पर सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला के उपाध्यक्ष मनोंजन मंडल, सचिव बबीता छेत्री, सिलीगुड़ी महकमा परिषद के विपक्ष के नेता अजय उरांव, नक्सलबाड़ी पंचायत समिति के विपक्ष के नेता शैलेन राय समेत अन्य कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे। सिलीगुड़ी सांगठनिक जिले के उपाध्यक्ष मनोंजन मंडल ने कहा कि आज का प्रदर्शन राज्य भर में चल रहे राशन भ्रष्टाचार के खिलाफ है। इसमें नक्सलबाड़ी इलाके में हो रही समस्याओं को उजागर किया गया है। अगर आने वाले दिनों में यह भ्रष्टाचार बढ़ा तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply