सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
नक्सलबाड़ी ब्लॉक अंतर्गत मनीराम ग्राम पंचायत के भाजपा पंचायत सदस्य अगस्तीना उरांव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार उन्होंने पारिवारिक और व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। वहीं , मनीराम ग्राम पंचायत की भाजपा नेत्री पिंकी कर ने कहा कि सत्ताधारी दल के दबाव के चलते अगस्तीना ने पद त्याग किया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले उनके घर में आग लगा दी गई थी। घर को निशाना बनाकर पथराव किए गए थे। जिसके चलते पंचायत सदस्य डर गईं और उन्होंने इस्तीफा दे दिया। दूसरी तरफ मानीराम ग्राम पंचायत के प्रधान तथा तृणमूल नेता गौतम घोष ने कहा कि विरोधी दल के दबाव के चलते पंचायत सदस्य ने अपना पद त्याग किया है। लेकिन हम उक्त इलाके में विकास कार्य जारी रखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा के दो पंचायत सदस्य तृणमूल के संपर्क में है। इधर, इस विषय में बीडीओ अरिंदम मंडल ने कहा कि उन्हें भाजपा पंचायत सदस्य का त्यागपत्र मिला है। जिसके बाद मामले की जानकारी जिला शासक को दी गई है।
