• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में घर के अंदर से व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

घर के अंदर से एक व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। यह घटना नक्सलबाड़ी के बाजारपाड़ा संलग्न इलाके की है मृतक का नाम ताज उद्दीन है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह परिजनों ने ताज उद्दीन को घर के अंदर फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही नक्सलबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार यह घटना पारिवारिक अशांति के कारण हुई हुई है।पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *