पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के नाम जयंती कुजूर और विष्णु महतो है। दोनों नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के बेलगाछी का रहने वाले है। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को हत्या के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के बेलगाछी चाय बागान संलग्न कदमा इलाके में चेंगा नदी से शव बरामद किया गया था। मृतक की पहचान सागर नागेशिया(29) के रूप की गई। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने नदी में उक्त व्यक्ति का शव को देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। परिवार वालो का आरोप था कि सागर की हत्या की गई है। युवक की आंखों और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए और शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। मृतक के परिजनों ने इसकी शिकायत नक्सलबाड़ी थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को उसकी पत्नी और पत्नी के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया। परिवार वाला का ये भी आरोप है कि सागर की पत्नी जयंती कुजूर का विष्णु महतो से चक्कर था। ये बात जब उसके पति को मालूम चला था तो घर में रोज अनबन शुरू हो गया था। आए दिन दोनों में लगाई झगड़े होते थे। आरोप है कि पत्नी जयंती कुजूर अपने पति को कदमा इलाके में लेकर आई और अपने बॉयफ्रेंड विष्णु महतो के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply